खरडू बड़ी। पश्चिमी मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले झाबुआ में दिपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा के दिन गाय गोहरी पर्व मनाया जाता है। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी में भी गोवर्धन पूजा के दिन गाय गोहरी पर्व मनाया गया। मन्नत धारी अपनी मन्नत गयो के पैर के नीचे लेट कर उनके ऊपर से गाय बेलो को गुजरा गया। जब मन्नत धारी गाय बेलो के पैरों के नीचे लेटते हैं उससे पहले आदिवासी परम्परा अनुसार हिड़ी गाते है जिससे मन्नत धारी में सालार माता का अंश आता है जिससे उन्हें चोट वगेरा नही लगती है। इस बार खरडू बड़ी गांव की गाय गोहरी पर्व आखरी होने के कारण गाय गोहरी देखने के लिए हजारों ग्रामीणों का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर पुलिस प्रशासन से के.सी. सिर्वी एवं कोटवाल भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और व्यवस्था संभाली। गांव में समस्त समाजन की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की गई। Post navigation एयरटेल टावर की करीबन 1728 फीट केबल चोरी बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी, पहले ही सोयाबीन की फसल हो चुकी है खराब