दीपक जैन@ कल्याणपुरा एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के पेटलावद बीते दिनों हुए गैंगरेप का मामला शांत हुआ था कि आज फिर से एक ओर दुष्कर्म का एक मामला कल्याणपुरा थाने पहुंच गया। ताजा मामले में आरोपी उसी गांव का है, जिस गांव की बालिका है। उस वहशी दरिंदे ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कल्याणपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम तलावली में रहने वाली 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ उसी के घर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट कल्याणपुर थाने में दर्ज की गई है पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक बालिका अपने घर में अकेली सोई थी तभी गांव के कल्लू पिता भूरा मेडा (22) दरवाजा खोल कर अंदर आया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया चिल्लाने की भी कोशिश की लेकिन कल्लू ने उसका मुंह दबा दिया इसके बाद फिर उसमें चिल्लाने कोशिश तो उसकी आवाज सुनकर बाहर सो रही मां घर में आए और कल्लू मां को धक्का देकर भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376, 450, 506 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। Post navigation बदनावर उपचुनाव: ज्योतिरादित्य सिंधिया की आमसभा में झाबुआ से पहुंचे यह दिग्गज नेता… आलीराजपुर के जोबट तक फैली फ्रांस की आग, रातोरात सड़क पर चिपकाए राष्ट्रपति के पोस्टर, देखे VIDEO ..