ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला आलीराजपुर जिले के छकतला से एक 20 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजेश पिता मोहन नाथ, जो मूल रूप से नीमच जिले के ग्राम रूपपुरा का निवासी है और वर्तमान में छकतला के फुलमाल रोड पर किराए के मकान में रह रहा था, 20 दिसंबर 2025 की सुबह से गायब है। परिजनों ने बताया कि विजेश शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से गाँव जाने का कहकर निकला था, लेकिन जब वह शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब विजेश का कुछ पता नहीं चला, तो पिता मोहन नाथ ने चौकी छकतला थाना बखतगढ़ में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 14/2025 कायम कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। लापता युवक का कद 6 फिट है और उसका रंग सांवला है, साथ ही उसके बाएं हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में ‘विजेश’ नाम का टैटू बना हुआ है। गायब होते समय उसने सफेद शर्ट, काला जैकेट और जींस पहनी हुई थी। Post navigation पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर निकाले, चालानी कार्रवाई की फुलमाल में होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन