झाबुआ डेस्क राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग के द्वारा संतोष सिंह गहलोत गादीपति झाबुआ को मध्य प्रदेश के प्रदेश संरक्षक के पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति अशोक बलसोरा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय नेतृत्व डॉ रविंद्र मिश्रा द्वारा की गई है। बलसोरा ने बताया निश्चित रूप से इस नियुक्ति से संपूर्ण क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव एवं एकजुटता का संचार होगा। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन प्रदेश उपाध्यक्ष एमएल फुल पगारे, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक बलसोरा, धार जिला अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, झाबुआ नगर अध्यक्ष शकुंतला राठौड़, करणी सेना के अजीत सिंह एवं जयराज सिंह गहलोत, निर्मला बेन भी उपस्थित रही। वही पुलिस अधीक्षक अगम जैन के साथ संस्था की ओर से कुछ बिंदुओं पर चर्चा की गई। जैसे धूम्रपान का नौनिहालों में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले की सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों में जाकर पुलिस एवं संस्था से जुड़े सदस्य समय-समय पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत उन विद्यालय छात्र छात्राओं को समझाइश देंगे। क्षेत्र में जिले में किसी भी प्रकार की जन विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक जैन ने हमेशा पुलिस को लेकर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करने की बात कही। क्षेत्र में नशा मुक्ति हेतु समय-समय पर विशेष अभियान चलाने की बात भी कही। Post navigation झाबुआ मुस्लिम पंच के सदर और वरिष्ठ पत्रकार नोमान खान नही रहे, जिलेभर में छाया शोक अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार