दीपेश प्रजापति, झाबुआ रायपुरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अवैध रूप से कट्टा रखने का आरोपी गोल्डी उर्फ गुरु प्रसाद उर्फ राहुल पिता नरसिंह निनामा (32) निवासी पेटलावद आज पेटलावद में अस्पताल परिसर के बाहर से रायपुरिया पुलिस के कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल, रायपुरिया पुलिस एक अन्य दूसरे मामले के आरोपी के साथ उसे मेडिकल कराने के लिए लेकर गई थी। इस दौरान वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। इस संबंध में एसपी झाबुआ अगम जैन ने बताया कि फरार होने वाले आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। Post navigation रायपुरिया पुलिस एक्शन मोड में, दो गांजा तस्करों के साथ पेटलावद के एक युवक को हथियार समेत धरदबोचा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भावसार और किशोर शाह को मिला महत्वपूर्ण दायित्व