झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- खेलो इंडिया खेलो संभागीय स्पर्धा में सफलता विद्या मंदिर हायर सेकंडरी स्कूल पेटलावद के बच्चों ने जुडो, कुश्ती, फुटब़ल में भाग ले कर कई इनाम जीते, जिसमें खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, धार व कई जिले की टीमों ने भाग लिया, जिसमें सफलता स्कूल के महेश पाटीदार ने कुश्ती में तृतीय स्थान प्राप्त किया और जुडो में सिद्धांत भावसार ने द्वितीय और यशवंत बर्मन, दिपेंद्र चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता छोटे नेहरू स्टेडियम पर आयोजित हुई, जिसमें झाबुआ जिले के खेल युवक कल्याण के अधिकारी जलज श्रीवास्तव,मध्य प्रदेश जुडो के नरेश टटवाडे इंदौर से और झाबुआ के नितिन डामर, आशीष बाविस्कर उपस्थित रहे। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल संचालक गोपाल चौधरी, प्रिंसिपल अतुल मेहता, वाईस प्रिंसिपल दिपेश गुप्ता और समस्त स्टाफ ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की. Post navigation 22 दिसंबर को होने वाली संगीतमय धनुमानस गौकथा की रूपरेखा तय बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर दो मौतों से उठे सवाल