आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर थाना आजाद नगर ग्राम अमनकुआं के झोतराडा फलिया के रोड़ के करीब खेत मे लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आज़ाद नगर थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने बताया कि अमनकुआ के झोतराड़ा फलिया के चेनसिंग पिता कोदर सिंग राठौड़ पटलिया ने सबेरे 11 बजे सूचना दी के खेत मे अज्ञात लाश मिली है अज्ञात लास की पहचान हो गई। जिसका नाम बदिया पिता रावजी उम्र 50 से 55 वर्ष निवासी ग्राम बड़ी सजवानी थाना राणापुर है। बॉडी को आज़ाद नगर के शासकीय हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मर्ग कायम कर जाँच की जा रही है। ) Post navigation बुजुर्ग डूब रहा था पानी मे, तभी टीआई ने लगाई फिल्मी स्टाइल में छलांग, जानिए फिर क्या हुआ… आगामी त्योहार व सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या का आने वाले फैसले को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न