अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा चौकी अन्तर्गत ग्राम पाटड़ी में एक नवविवाहित महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली । पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी अनुसार पपीता पति मुन्ना उम्र 22 वर्ष ने मंगलवार शाम को खेत पर रखी कीटनाशक दवाई पी ली। इसकी सूचना जैसे ही घर वालों को मिली वे तत्काल पपीता को लेकर पेटलावद अस्पताल पहुंचे जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे रतलाम रेफर किया गया परंतु स्थिति ज्यादा बिगडऩे के कारण पपीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के कीटनाशक पीने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैए किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति ना बने इसलिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है । Post navigation जागरूकता: पुलिस पहुंची स्कुलो में, बच्चों को पढ़ाया यातायात का पाठ… आबकारी विभाग की कार्रवाई : बाइक पर बारदानों पर भरकर ले अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार