विपुल पंचाल, झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाहा के दिशा निर्देश और आबकारी अधिकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में रोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार की शाम को आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा बाइक पर परिवहन करते हुए थैलों (बारदानों) में छुपा कर ले जा रही 6 पेटी अवैध शराब और एक बाइक को जब्त किया है। बाइक पारा पिपलिया की ओर से चल कर झाबुआ की ओर आ रही थी । शराब की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपए तथा बाइक की कीमत 60 हजार रुपए आंकी गयी है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34/1, क-34/2 एवं 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया। इस कार्य में आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिसौदिया,आबकारी मुख्य आरक्षक कान्तु डामोर, आरक्षक सोहन नायक, मदन राठौड़, श्रीराम शर्मा, ईश्वर पडिय़ार, अर्जुन नायक का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation खेत पर पहुंची महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पी ली कीटनाशक, हुई मौत, पुलिस जुटी जांच में 500 मीटर का अधूरा रोड निर्माण बना दुर्घटनाओं का सबब, एक साथ तीन वाहन आपस में भिड़े, दस घायल, यह है दुर्घटना का असल कारण जानिए इस खबर में