हरीश राठौड़, पेटलावद खेत पर टमाटर के पौधों में लगाने वाले बांस में अचानक आग लग जाने से वे जलकर खाक हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बावडी के किसान वजेराम नाथूराम पाटीदार के खेत मे रखे लगभग 35 हजार रुपए के बांस जलकर खाक हो गए। आग के कारणों का पता नहीं चला। इधर बारिश सिर पर हैं और किसान को टमाटर के रेट नहीं मिले और ऊपर से हजारों के नुकसान से किसान आर्थिक परेशानियों से घिरा गया। Post navigation महिला अत्याचार को रोकने की अनूठी पहल : वार्ड में समर्थन संगिनी ग्रुप बनाकर महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने की कवायद राजनीतिक हलचल जिला – झाबुआ