अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनीपाड़ा, झांगर में खेत पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खवासा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना दोपहर 2 बजे की है। मृतक का नाम नीलेश पिता पेमा वसुनिया उम्र 22 वर्ष है। नीलेश का शव स्वयं के खेत पर पड़ा मिला जिसे परिजन लेकर खवासा चौकी पहुंचे। फिलहाल मृत्यु का कारण अज्ञात है। खवासा पुलिस ने राजेश पिता मांगू वसुनिया निवासी बिजनीपाड़ा, झांगर की सूचना पर मर्ग कायम किया है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। Post navigation स्कूल द्वारा दीया बनाओ ,रांगोली बनाओ का आयोजन किया उन्नत विकास के लिए उपयुक्त तकनीक तथा परंपरागत ज्ञान आवश्यक