जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर में जगह-जगह सेफ्टी टैंक के गड्ढे खुले होने से तो वही कहीं अधूरे निर्माण कार्य के चलते प्रतिदिन कोई न कोई व्यक्ति या निरीह पशु गिरकर घायल हो रहे हैं। ताजा मामले में माली कोठारी धर्मशाला के पीछे पड़े खुले टैंक में गौवंशीय पशु गाय गिरकर घायल हो गई। इसके बाद कुछ जागरुक युवाओं ने गाय की फोटो सोशल मीडिया पर वाइरल किया तो गौसेवक घटनास्थल पर पहुंचे और गाय को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। ग्राम पंचायत की उदासीनता के चलते परेशानी बढ़ रही है लेकिन सेफ्टी को ढंकने का कार्य नहीं किया जा रहा है। ) Post navigation नवनिर्मित कुएं में मिट्टी धसने से व्यक्ति की दबने की खबर ताड़ी के पेड़ पर चढक़र ताड़ी सेवन करना पड़ा महंगा, नशे की हालत में 30 फीट ऊंचे ताड़ से गिरकर युवक घायल