अलीराजपुर लाइव डेस्क ॥ गुना केंट पुलिस ने कल रात अलीराजपुर जिले के बोरी थाने के सुडी बडी गाव के निवासी युवक ” राजेश पिता वेस्ता” को इंदोर के मूसाखेडी इलाके से गिरफ्तार किया है इसके पहले राजेश के गांव सुडी बडी मे उसके घर पर पुलिस ने छापा मारा था लेकिन राजेश वहाँ नही मिला था ।

इसलिऐ हुआ गिरफ्तार–राजेश पर आरोप है कि उसने पीएमटी की परीक्षा 2010 में गुना से राजेश पिता वेस्ता बनकर दी थी लेकिन खुद की बजाय किसी मुन्ना भाई से परीक्षा दिलवाई थी ओर वह मुन्नाभाई पकडा गया तब से राजेश की तलाश गुना केंट पुलिस कर रही थी । ओर पांच साल बाद गुना पुलिस को कामयाबी मिली । गुना पुलिस के अनुसार राजेश का पिता वेस्ता हेड मास्टर है ओर आरोपी होने के बावजूद भी राजेश इंदोर के मूसाखेडी मे पढाई कर रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *