झाबुआ लाइव के लिऐ कल्याणपुरा से गगन पांचाल की रिपोर्ट ॥ झाबुआ जिले के कल्याणपुरा मे अनोखीलाल खैमसरा के निजी गेहूँ गोडाउन की दीवार गिरने से एक 12 साल के बालक भारत पिता धुलिया हिहोर निवासी बरखेडा की मोत हो गई जबकि संतोष नामक श्रमिक घायल हो गया । हादसे के बाद आक्रोशित लोगो ने खेमसरा के आवास ओर गोडाउन पर हमला कर दिया तथा जमकर पथराव ओर तोडफोड कर दी । इस हमले मे कल्याणपुर टीआई लोकेंद्रसिंह भी घायल हो गये । इलाके मे भारी तनाव है ओर पुलिस बल बडी संख्या मे कल्याणपुरा पहुँच रहा है एसडीएम अंबाराम पाटीदार एंव एसडीओपी इंचाज॔ आवासीया भी मोके पर मोजूद है । http://jhabuanews.com/wp-content/uploads/2015/04/VID-20150424-WA0264.mp4 Post navigation आटो रिक्शा को टक्कर मार टृक चालक फरार खुद की जगह मुन्नाभाई को परीक्षा दिलवाने वाला गिरफ्तार