झाबुआ लाईव इम्पेक्ट झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- 7 अगस्त को झाबुआ लाइव ने रायपुरिया पंचायत की खबर प्रसारित की थी नियमों के विरूद्ध हो रहे नामांतरण भवन प्रमाण पत्र में भी गड़बडी खबर को पेटलावद एसडीएम सीएल सोलंकी ने गंभीरता से लिया और उसके बाद जांच के लिए एक टीम का गठन किया। 6 सितंबर गुरूवार को जांच टीम में नायब तहसीलदार जीएस सोलंकी, पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह चौहान रायपुरिया राजस्व कार्यालय में पहुंचकर रायपुरिया पंचायत का रिकॉर्ड तलब करवाया, आगामी जांच के लिए पंचायत के रेकार्ड जिसमे ठहराव प्रस्ताव रजिस्टर, भवन नामांतरण रजिस्टर अब तक जारी किए हुए भवन प्रमाण पत्र की बुक व कुछ रजिस्ट्रियां जांच के लिए जब्त कर साथ ले जाई गई। Post navigation लेखापाल थावरचंद वर्मा-पुष्पेन्द्र नागर को शोकॉज नोटिस आखिर कब होगी चिटफंड कंपनी और उनके एजेंटों पर कार्रवाई?