मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ जोबट तिराहे से कस्बा आम्बुआ के अंदर तक का सड़क मार्ग विगत वर्षों से विभागीय तथा प्रशासनिक उदासीनता के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया जिस के समाचार झाबुआ आलीराजपुर लाइव में प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने गड्ढे भरने का कार्य प्रारंभ किया है।

आम्बुआ कस्बे के जोबट तिराहे से होकर बोहरा मस्जिद, पुराना बस स्टैंड, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य के सामने वन विभाग से होकर नया बस स्टैंड को मिलाने वाला (रिंग रोड) सड़क मार्ग विगत वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जिस के समाचार झाबुआ आलीराजपुर लाइव ने विगत महीनों तथा 25/11/22 को प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित किया। समाचार प्रकाशित के अगले दिन ही 26 नवंबर को ही विभाग ने गिट्टी डलवाना प्रारंभ कर गड्ढे भरे जा रहे हैं जिस कारण उम्मीद हो रही है कि आगामी दिनों में इस सड़क मार्ग पर डामरीकरण भी किया जा सकता है। नागरिकों ने जनहित में समाचार प्रकाशित करने वाले झाबुआ आलीराजपुर लाइव का आभार माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *