जितेंद्र वाणी@ नानपुर नानपुर में आज दोपहर को खण्डवा बड़ोदा रोड पर अंधे मोड़ को दर्शाने वाले बोर्ड से एक बाइक सवार जाकर टकरा गया। टक्कर में बाइक तो आगे निकल गई, लेकिन युवक जाकर उसी बोर्ड से टकरा गया जिससे उसे सिर में गम्भीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक युवक का नाम अभी नही पता चला है। नानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुची है। मृतक को नानपुर स्वस्थ केंद्र लाया जा रहा है।मृतक गांव खयडी जिला धार का बताया जा रहा है।नानपुर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने बताया कि नानपुर थाने से उप धाना प्रभारी पीएल यादव ओर अन्य जवान घटनास्थल पर पहुचे है। Post navigation भारत की प्रथम शिक्षिका कवियत्रि स्व. सावित्री बाई फुले की मनाई गई 190वी जंयती टँकी बन गई, लेकिन पानी के लिए आज भी तरस रहे ग्रामवासी; जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान…