खट्टाली 
ग्राम बड़ी खट्टाली मैं आजादी की 75 वा. स्वतंत्रता दिवस पंचायत प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया । पंचायत प्रांगण में सरपंच समाबाई भारत सिंह डुडवे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच मदनलाल लड्ढा , रमेश मेहता, पूर्व सरपंच भावसिंह डुडवे ,ललित राठौर ,विजय मालवी ,राम सिंह पटेल ,शाहरुख खत्री सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
वहीं ग्राम बड़ी खट्टाली में चौकी प्रांगण पर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर एसआई सुरेंद्र सिंह सिसोदिया सहित अनेक स्टॉप मौजूद रहा। इस और ग्राम बड़ी खट्टाली के स्वास्थ्य विभाग पर डॉ. कन्हैयालाल गहलोत ने ध्वजारोहण किया। वही ग्राम बड़ी खट्टाली में हाई सेकेंडरी स्कूल पर संस्था के प्रभारी प्रवीण प्रजापत ने ध्वजारोहण वही ग्राम बड़ी खट्टाली मैं आदिम जाति संस्था में संस्था के प्रमुख ने ध्वजारोहण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *