विजय मालवी, बड़ी खट्टाली बड़ी खट्टाली से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम चमार वेगड़ा में डोही नदी के समीप सोमवार रात्रि को 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर सवार चंदन राठौड़ एवं संतोष राठौड़ से दो मोबाइल विवो कंपनी के ₹1000 नगद छीन लिए घटना की जानकारी जैसे ही जिला पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को प्राप्त हुई ।उन्होंने जोबट टीआई कैलाश चौहान को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए टीआई चौहान के साथ खट्टाली पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी एवं उप चौकी प्रभारी भी पहुंचे । वह मौके का मुआयना किया क्षेत्र में उक्त लूट से क्षेत्रवासी भयभीत है ।इस रोड पर रात्रि को गश्त नहीं होने से प्राय वारदातें हो रही है स्मरण रहे कि बुधवार को इसी चौकी के पदस्थ हेड कांस्टेबल नगीन लाल कटारा की निजी मोटरसाइकिल हथनी नदी के समीप से अज्ञात बदमाश उठा ले गए। आज उक्त घटना को 7 दिन हो चुके हैं लेकिन उक्त मोटरसाइकिल का पता नहीं है।हेड कांस्टेबल बुधवार दोपहर 2:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल पुल के समीप खड़ी करके शिवालय मंदिर दर्शन दर्शन करने गए इतनी देर में अज्ञात बदमाश उनकी मोटरसाइकिल उठाकर रफूचक्कर हो गए ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस के वाहन चोरी हो सकते हैं तो आम जनता के साधन कैसे सुरक्षित रहेंगे उक्त घटना से ग्रामीण भयभीत है तथा तरह-तरह की चौराहों पर चर्चाएं चल रही है। ) Post navigation ठिकाना ठाकुर शंकरसिंह के निधन पर क्षेत्रवासियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन अन्तर्राष्ट्रीय संस्था एजुकेट गर्ल्स ने ज्ञान का पिटारा व बाल सभा का किया गठन