बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ डेस्क

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड रामा  द्वारा प्रस्फुटन योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 की 10 ग्रामों में प्रस्फुटन समिति का गठन किया गया, जिनकी क्षमता वर्धन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया प्रशिक्षण हेतु समिति के 20 प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया प्रशिक्षण विकासखंड रामा के जनपद कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ  जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपा मेडा , सामाजिक कार्यकर्ता श्री रमेश मेडा, बी.एल. बारिया बी.पी.ओ. जनपद रामा, श्री मोतीलाल अड लेखा अधिकारी जनपद रामा, द्वारा मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद , ब्लॉक समन्वयक श्री तेजसिंह देव द्वारा स्वागत भाषण व जन अभियान परिषद् का परिचय विस्तार पूर्वक रखा गया। सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को सामाजिक कार्य करने हेतु बधाई दी एवम् शासन की जन कल्याण योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण में सभी विषयो पर बारी बारी से वक्ताओं द्वारा अपने विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम को सफल एवम् सुचारू रूप से संचालित करने के लिए , नवांकुर संस्था के सभी सेक्टर के प्रमुख एवम् परामर्श दाता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन विकासखंड मुख्यालय संस्था प्रमुख श्री राजेश   सोयडा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *