अशोक बलसोरा, झाबुआ पारा चेतना अभियान के अंतर्गत आज महिला सेल प्रभारी डीएसपी वर्षा सोलंकी महिला थाना प्रभारी एसआई सुनीता चौहान एवं उनकी टीम पारा से कार्यक्रम के दौरान लोड करा रहे थे। ग्राम छापरी डॉक्टर घाटी के पास माताजी मंदिर रोड पर दो बाइक सवार पर पांच युवक गंभीर अवस्था में सड़क के किनारे पड़े हुए दिखे। तत्काल डीएसपी सोलंकी और उनकी टीम ने घायलों को डायल है 100 एव 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया एवं संबंधित थाना को सूचित कर मार्ग से वाहनों को हटाया गया। उक्त सूचना महिला सेल की टीम जब पारा से झाबुआ निकल रही थी तो उन्होंने घटना की जानकारी से अवगत कराया एवं पीड़ितों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। महिला सेल में डीएसपी वर्षा सोलंकी महिला थाना प्रभारी एसआई सुनीता चौहान एवं महिला आरक्षक मनीषा इन सभी के सहयोग से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। Post navigation प्रशाशनिक हलचल झाबुआ – अलीराजपुर क्षमता वर्धन के लिए हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन