झाबुआ। विजय पांचाल अगराल के मर्डर केस के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसे लेकर पांचाल विकास मंच के बैनर तले पांचाल समाज ने एसपी अगम जैन से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। जिसमें एसपी से अगराल पीड़ित परिवार और पांचाल विकास मंच की टीम ने पांचाल के हत्यारों को शीघ्र अरेस्ट कर सजा देने की मांग की। समाज द्वारा विजय पांचाल केस की जांच CID से करवाने की मांग की गई है। एसपी ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। Post navigation क्षमता वर्धन के लिए हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के बारे में व आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी