रितेश गुप्ता, थांदला पूरे जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह खतरा सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र से परमिशन लेकर अथवा बिना परमिशन के आने वाले लोगों से बढ़ा है। इस बारे में बीएमओ अनिल राठौर ने बताया कि नगर में बाहर से आने वालों की जानकारी मिलने पर उन्हें हम होम क्वॉरेंटीन व शासकीय आईटीआई में क्वॉरेंटीन कर रहे है, लेकिन फिर भी जिनकी जानकारी उपलब्ध नही हो पाती है, उनसे वह उसका परिवार व नगर असुरक्षित है यह समझने वाली बात है। उन्होंने बताया कि वैधानिक परमिशन के बावजूद अनेक लोग होम आइसोलेट होने पर भी बाहर सम्पर्क में रहते है जो गलत है व उन्हें व आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देशहित में प्रशासन को देना चाहिए तभी हम अपने नगर को सुरक्षित रख सकते है। फिलहाल नगर में अपने प्रभाव से कुछ लोग नादानी कर रहे है। इसी वजह से कोरोना का खतरा बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंजाल निवासी 30 वर्षीय अश्विन मिकेल कटारा कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र दिल्ली से रतलाम होते हुए थांदला में आया है। इसके साथी भी कुशलगढ़ आये है जिनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद इन्हें स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में नगर के बाहर आईटीआई भवन में क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। जहाँ पहले से 5 अन्य व्यक्ति जो बिना परमिशन के दाहोद से आये थे रखे गए है। कुशलगढ़ जो कि रेड जोन है वहां से भी विवाह हेतु भी कल 5 लोग थांदला आए थे हालांकि वह परमिशन के साथ में आए थे परंतु कुशलगढ़ में आज सुबह दो कोरना पॉजिटिव और बड़े हैं जो कि चिंता का विषय है। डॉ राठौर ने बताया कि उक्त व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा चुकी है वही कोरोना सेम्पल लेकर भेजे जा रहे हैए जिला स्वास्थ्य प्रबन्धन के निर्देश पर उक्त कार्यवाही की जा रही है। Post navigation महिला उम्मीदवार ने सीएम को पत्र लिख की राज्य पात्रता परीक्षा 2018 को निरस्त करने की मांग राजस्थान के छोटा उदयपुर से आए मजदूर को किया क्वारेंटीन