झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- खरडूबडी के माल भूरिया फलिया में रहने वाले प्रकाश पिता जोगडिया भूरिया, दिनेश पिता कसना भूरिया के खिलाफ झाबुआ कोर्ट में पेशी चल रही है जिसमें अपराध 560/2015 के तहत धारा 366, 376/506 है जिस पर मौजूद न होने के कारण आज झाबुआ कोतवाली से रियाजुल हक शेख ने आरोपी प्रकाश और दिनेश के घर व ग्राम पंचायत भवन खरडूबड़ी पर न्यायालय मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट झाबुआ का आदेश चस्पा किया, जिसकी अगली तारीख 27 दिसंबर है न्यायालय झाबुआ में है। इस बारे में रियाजुल हक ने यह बताया कि कई तारीख से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं वे फरार चल रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों आरोपियों पर अपहरण एवं बलात्कार का मामला दर्ज है। Post navigation क्षेत्र में स्प्रिंकलर सिस्टम से 1000 हेक्टेयर पर की जा रही गेहूं की खेती तीन ग्राम पंचायत चुनाव के लिए आवेदकों में नहीं दिखा उत्साह