मयंक गोयल @ राणापुर कोरोना यानी कोविड-19 से निपटने के लिए आयुष विभाग भी अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। जिला आयुष अधिकारी डाक्टर मीना भायल के निर्देशन में आज राणापुर ब्लाक के रूपाखेड़ा गांव में प्रत्येक नागरिक को त्रिकटु चूरण, अणु तेल आदि का वितरण किया गया। आयुष औषधालय रूपाखेड़ा प्रभारी जहुर खान एवं उनकी टीम ने इस वितरण को अंजाम दिया। राणापुर ब्लाक के नोडल अधिकारी डाक्टर शिल्पा डावर एवं आयुष ओषघालय रूपाखेड़ा के जहुर खान ने बताया जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में 1500 से ज्यादा लोगो को यह दवाई वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि यह दवाइयां इंसान को रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि करती है। Post navigation पत्थर से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत बड़ी खबर: लॉकडाउन तोड़ा तो पिता-पुत्र सहित 1 पड़ोसी पर FIR; किये गए क्वारींटाइन