अस्पताल में मरीजों को हो रही असुविधा पर विधायक पटेल ने जताई नाराजगी, सीएमएचओ ढोके को व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
फिरोज खान, अलीराजपुर
वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। हमारे जिले में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव के लिए आम जनता को सावधानी बरतना बेहद जरुरी है। आम जनता स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सुझावों को अपनाए और प्रशासन और पुलिस के दिशा निर्देशों का पालन करे। जिससे जिले में कोरोना महामारी नहीं फैले और सभी व्यक्ति स्वस्थ और सुरक्षित रहे। ये बात विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।
उन्होने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में कोरोनो मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस मरीजों को वार्ड में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को हो रही असुविधा पर विधायक पटेल ने नाराजगी जताई और सीएमएचओं प्रकाश ढोके को पर्याप्त व्यवस्थ करने के निर्देश दिए।
विधायक पटेल ने ग्रामीणों से अपील की कि जब भी बाजार या किसी कार्य के चलते घर से बाहर निकले तो मास्क जरुर पहनें और अपने हाथो को धोएं और सेनेटाईज करे। सर्दी, खांसी, बुखार या कोरोना जैसे लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और जांच करवाएं। उन्होने कहा कि हमारे जिले की आम जनता के सहयोग से हम कोरोना महामारी को हराकर विजय प्राप्त करेंगे। सभी संकल्प लेवे कि कोरोनो को जिले में फैलने से रोकने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *