जितेंद्र राठौर@ झाबुआ Live कोरोना का संक्रमण जिले में लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच आज झकनावदा ग्रामवासियों के लिए इंदौर भेजे गए सैम्पलों की आई रिपोर्ट राहत की खबर लेकर आई है। बीएमओ डॉक्टर एमएल चौपड़ा ने बताया कुल 38 सेम्पल इंदौर में भेजे गए थे जिसमे से सभी की नेगेटिव रिपोर्ट आई है। कोरोना संक्रमण के आशंका के चलते ग्रामवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। हालांकि ग्रामवासियों को शासन के नियमो का पालन करना है और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना है ताकि यह नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण हमारे गांव में पैर पसार न सके। Post navigation बिना मास्क घूम रहे ग्रामीणों पर प्रशासन की टीम ने की चालानी कार्यवाही .. पेटलावद के झकनावदा गांव में कोरोना ने दी दस्तक; 1 महिला आई कोरोना की चपेट में