सलमान शैख़@ झाबुआ Live झाबुआ जिले में कोरोना संक्रमण से हड़कंप मचा हुआ है। एक के बाद एक करकर हर क्षेत्र इसकी चपेट में आ रहे है। आज एक ओर नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिसमे पेटलावद के झकनावदा में अब कोरोना में दस्तक दी है। यहां एक 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आये है। बीएमओ डाक्टर एमएल चौपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से बीमार थी, इसके बाद हमने इनके सेम्पल जांच के लिए भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई हैं। महिला को आयसुलेशन वार्ड में रखने की प्रक्रिया की जा रही है। महिला बस स्टैंड के पास रहती थी, इस एरिये को कन्टेन्टमेंट झोन बनाया जा रहा है। झाबुआ Live आप सभी पाठको से अपील करता है कि आप सभी घरो से बाहर न निकले, क्योंकि कोरोना का खतरा अब भी आपके शहर और गांव *पर* मंडरा रहा है। Post navigation मिर्गी की थी बीमारी; अचानक गश खाकर कुंए में गिरा युवक; डूबने से मौत संक्रमित मरीज के घर पहुंच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 17 लोगों के लिए सेंपल;खवासा में बना पहला कनटेन्मेंट एरिया