जितेंद्र राठौर@ झकनावदा कोरोना के बढ़ते हैं केस के कारण सख्त हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर झकनावदा के प्रभारी तहसीलदार भूपेंद्र कुमार भिड़े के नेतृत्व में झकनावदा में आज मास्क नहीं लगाने वाले वाहन चालकों एवं दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं मास्क वितरित किए गए। इसी के साथ टीम ने ग्रामीणों को समझाइश भी दी कि इस महामारी से बचने के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क का उपयोग करें। कार्रवाई करने में आरआई डोडियार, हल्का पटवारी मलजी डामोर, सचिव भीमसिह कटारा, एएसआई बिलवाल, प्रधान आरक्षक रईस खान, उमेश पुरोहित आरक्षक अंकित गिरवाल भुपेन्द्र जाट सहित पुलिस एवं राजस्व एवं ग्राम पंचायत की टीम मौजूद रही। Post navigation कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आई राहत भरी खबर; झकनावदा से लिये गए 38 सैम्पलों की रिपोर्ट आई ….