झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट आज दोपहर 12.30 बजे तुलसीबाई पति कांतिलाल परमार उम्र 35 वर्ष निवासी भोजमार्ग अपनी सहेली आशा नायक के साथ के कालका माता मंदिर के पास सब्जी खरीदने गई थी ।सब्जी ख़रीदकर वापस अपने घर जा रही महिला के कान से आरोपी ने अचानक आकर कान से सोने की झुमकी खिंचे ओर लेकर भाग गया पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली टीआई आरसी भास्करे एसआई पल्लवी भाबर व अपनी टीम के साथ आरोपी की तलाश में निकले आरोपी पर नजर जाने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की पुलिस की टीम ने दोड़ लगाकर गिरफ्तार किया ।आरोपी के पास से सोने की कान की झुमकी कीमती 25000 रुपये की बरामद की गई।इस लूट का पर्दाफाश करने में थाना कोतवाली टीआई आरसी भास्करे, एस आई पल्लवी भाबर, एसआई अंजलि श्रीवास्तव सउनि. अनिता तोमर प्रधान आरक्षक प्रवीण पाल मुनेंद्रसिंग आरक्षक संदीप का सहयोग रहा Post navigation संस्था की बालिकाओ ने मिसाल पेश की –प्रदीपसिह तारखेडी रेलवे लाइन मे गति लाने को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद कांतिलाल भूरिया ; सोंपा मांग पत्र