रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय स्कूल कैथोलिक मिषन हायर सेकंडरी स्कूल-थान्दला कक्षा 12वीं की परीक्षा जिसमें 34 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। गणित संकाय में प्रथम कु.लक्ष्मी मानसिंग मेड़ा 79.4 फीसदी एवं चारूलता अमृत सोनार्थी ने 78.8 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।वही कॉमर्स संकाय में साक्षी सुरेश नागर ने 79.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय में ऋषिका जयंतीलाल राठौड़ ने 87 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, तस्कीन फिरोज खान ने 76.4 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा एवं मनीष मानसिंग भाबोर तथा कृपा मानसिंग वसुनिया ने 76.2 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 57 छात्र/छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें में नौसीन फिरोज खान 92.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, गंगा शांतिलाल राठौड़ 91.2 फीसदी अंक प्राप्त दूसरा स्थान एवं कृतिका अल्केश पंचाल 90.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 9 छात्र-छात्राएं है। ) Post navigation कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने किया नगर जनसपंर्क, किया नगर में फूलमालाओं से स्वागत बूथ पर बैठे भाजपा के एजेंट युवक रमेश धामनिया की हुई अचाक मौत