रितेश गुप्ता, थांदला प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने नगर में जनसंपर्क किया। पारम्परिक ढोल एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नगर के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क करने पहुंचे कांतिलाल भूरिया का जगह जगह पुष्पमाला एवं कांग्रेसी गमछे पहना कर स्वागत किया गया। नगर में के विभिन्न वार्डो में भ्रमण कर रात्रि में कांतिलाल भूरिया स्थानीय महालसका गार्डन में कार्यकर्ताओं व नगरवासियों से रुबरु हुए। अवसर पर जनपद अध्यक्ष गेन्दाल डामोर, गुरुप्रसाद अरोरा, जसवंत भाबर, राजेश डामोर, फोजदार सिंह डामोर, लक्ष्मण राठौड़, कादर शेख, श्रीमंत अरोरा, राजल जैन, आभा पीचा, नितेश शाहजी, हरीश पंचाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। ) Post navigation भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने नगर में सघन जनसंपर्क कर की भाजपा को जिताने की अपील कैथोलिक मिशन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गौरवान्वित