रितेश गुप्ता, थांदला पलवाड़ क्षेत्र के ग्राम देवका में बूथ क्रमांक 18 पर भाजपा का पोलिंग एजेंट रमेश धामनिया 43 वर्ष की अचानक मौत हो जाने से भाजपाइयों को गहरा सदमा लगा। गौरतलब है कि अभी मतदान चल रहा है और इस दौरान भाजपा नेता रमेश धामनिया बूथ पर बैठा था कि अचानक उसे वॉमिटिंग हुई और वह बाहर आया, उसके बाद उसे घर ले गए और वहां से उसे दाहोद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपाई दिलीप डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, विश्वास सोनी, मन्नु डामोर ने युवक रमेश धामनिया की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र का भाजपा का सच्चा सिपाही उन्होंने खो दिया है। भाजपाइयों ने रमेश की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। ) Post navigation फूड प्रोसेसिंग प्लांट के वेस्ट मटेरियल में लगी आग युवाओ के साथ बुजुर्गो में भी मतदान के प्रति उत्सुकता