पियुष चंदेल, अलीराजपुर
पर्यावरण सहयोग संस्था द्वारा आयोजित बाल मेले के कार्यक्रमों के चरणों में सोमवार को महिलाओं के लिए केश सज्जा प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमे कई प्रतियोगियों ने भाग लिया। केश प्रतियोगियों को केश सज्जा के लिए एक घंटे का समय दिया गया था, जिन्होंने अपने सहयोगियों के साथ केश सज्जा की गई। प्रतियोगिता मेें प्रथम कोकिला जैन, सेकंड नीतू करोडीलाल, तृतीय स्थान पर किशोरी शाह रही । केश सज्जा के लिए दो निर्णायक निधि राठौड़, तस्लीम बोहरा ने अपना निर्णय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता ने की वही विजेताओं को बधाई दी।इस अवसर पर सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित, सहयोग महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पलता शाह, कविता राठौड, क्षमा राठौड़, गरिमा दुबे, प्रतिभा माहेश्वरी, संस्था सदस्य राजू शाह, आशुतोष दुबे, कैलाश कमेडिया, सचिन अविनाश वाघेला, ढोकलसिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम 7.30 बजे फ्रुट सेलेट डेकोरेशन स्पर्धा के साथ 29 मई को बच्चों की डांस प्रतियोगिता व 30 मई को मिस्टर एंड मिसेस अलीराजपुर स्पर्धा सहयोग गार्डन में रखी गई है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *