झाबुआ। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था केशव इंटरनेशनल स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस मनाया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो द्वारा सूर्य नमस्कार किये गए। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री बच्चो को दिखाई गई एवं बच्चो के लिए प्रश्नोत्तरी (क्विज़) स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के छात्र अवि सेठिया स्वामी विवेकानंद के रूप में स्कूल पहुंचे, संस्था की प्रभारी प्राचार्य शालू जैन ने बच्चो को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की, कार्यक्रम के अंत मे विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति तक कठिन परिश्रम की प्रतिज्ञा दिलवाई गयी। Post navigation जोबट में आदिवासी समाज द्वारा छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगलों की कटाई के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन पूरे देश में रामोत्सव का वातावरण चल रहा है: रतलाम सह विभाग कार्यवाह श्री आकाश चौहान