अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्र में मंत्री स्व अनिल माधव दवे की हार्टअटैक से आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा श्रीवास्तव गार्डन में पार्टी पधाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भावपूर्ण श्रदांजली का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनिल माधव दवे के आकस्मिक निधन से देश की राजनीति खासकर अपने प्रदेश की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है आगामी होने वाले नगरीय निकाय चुनाओ में जीत हासिल करना ही दवे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वे भाजपा के थिंक टैंक के रूप में जाने जाते रहेंगे। इस अवसर पर संगठन मंत्री इंगले जीएमडी, अध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक चौहान, जिला मंत्री राजू भाई ठाकुर, मंडल महामंत्री राकेश राठौड़, सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो युवक घायल अवैध रेत परिवहन करते हुए 5 डम्पर, दो ट्रक जब्त