अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- जोबट नगर के बायपास रोड को चालू हुए कुछ ही महीने हुए है पर इन कुछ महीनो में कितने ही लोगो की जान ले चुका है आज फिर से नगर के बायपास खट्टाली रोड़ चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर घायल हुए डायल-100 की सहायता से दोनों घायलों को जोबट अस्पताल लाया गया। दोनों के सर पर गंभीर चोट होने से दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक घायल के जेब से मिले मोबाइल से उनके परिवार से संपर्क किया जा सका और उनका पता चला कि राजू निवासी ककरवाडा छोटा उदयपुर (गुजरात)वह रामसिंह पिता मदन सिंह बरखड के रूप में पहचान हुई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन की खोज शुरू की। Post navigation कांग्रेस ने घोषित की जिला कार्यकारिणी नगर पालिका में हो रहे घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा