रितेश गुप्ता, थांदला

देश के ख्याति प्राप्त कृष्णभक्ति भजनो के गायक विनोद अग्रवाल का विगत 6 नवम्बर को हृदयाघात से निधन हो गया। विनोद अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने के लिये नगर के सार्थक परिवार द्वारा सोमवार को स्थानीय गणेश मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों और सार्थक परिवार के सदस्यों द्वारा स्व. अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शब्द पुष्पो से उनकी सहृदयता सरलता व नि:स्वार्थ कृष्णभक्ति का बखान करते हुए नगर में आयोजित अग्रवाल की भजन संध्या की यादों को ताजा किया गया। इस अवसर पर सार्थक परिवार के वरिष्ठ सदस्य गगनेश उपाध्याय, विजय जोशी, मनोहरलाल परिहार, तुषार भट्ट, राजा पालरेचा, राकेश गिरी, अशोक राठौड़, निलेश गढवाल, श्रीमंत अरोरा, रामायण मंडल के ओमप्रकाश शर्मा, सहज योग ध्यान केन्द्र के कुलदीप झाला, समाजसेवी जितेन्द्र धामन, राजू धानक, पत्रकार मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, साहित्य जगत से आशीष नागर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अक्षय भट्ट ने आभार मोहन गढवाल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *