रितेश गुप्ता, थांदला 28 नवंबर को होने वाले मतदान के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र 194 के तहत नाम निर्देशन पत्र में 14 उम्मीदवारों ने 22 नामांकन फार्म दाखिल किए हैं, जिसके तहत निर्दलीय सुमित्रा पति राजू, निर्दलीय आनंद पिता रतनसिंह भाबर, बहुजन समाज पार्टी से रोशन कटारा, रमसु पिता कसना पारगी (निर्दलीय), भाजपा व निर्दलीय के तौर पर सुशीला प्रेमसिंह भाबर, प्रेमसिंह बहादुरसिंह भाबर (निर्दलीय), निर्दलीय की हैसियत से वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीपसिंह कटारा ने नामांकन फार्म दाखिल किया। इसी तरह निर्दलीय संजय रामसिंह निनामा, आप पार्टी से वालचंद टिटिया राठौर, बहुजन मुक्ति पार्टी से रुखमानसिंह कटारा, निर्दलीय और कांग्रेस से मारकुस डामोर, निर्दलीय चेनसिंह गलाल डामोर, रमेशचंद बारिया (निर्दलीय), निर्दलीय जसवंत भाबर, निर्दलीय उदेसिंह पारसिंह मचार, निर्दलीय नरेंद्र मुणिया वहीं भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी कलसिंह भाबर ने भाजपा से व निर्दलीय इलियास पिता हुरसिंह मचार ने फार्म दाखिल किए। Post navigation त्योहारी व्यस्तता के बाद चुनावी रंग में रंगा नगर, निकाली कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीयों ने रैलियां, किया शक्ति प्रदर्शन कृष्ण भक्त विनोद अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि देने उमड़े नगरवासी