लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ आगामी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तरफ से लोगों की सुरक्षा संबंधित पूरे पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं तथा गांव-गांव में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इसी के तहत आज थांदलारोड़ में थांदला एस.डी.ओ.पी. एम.एस. गवली के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च टी.आई. मदनलाल मीणा के नेतृत्व में 30 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के साथ गाँव में मैन रोड़ से मुख्य बाजार व मावी फलिया में होते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय नोगांवा पर समाप्त किया गया। फ्लैग मार्च में थांदला टी.आई. मदनलाल मीणा, प्रधान आरक्षक सुनील राजपूत, आरक्षक रूपेश गरवाल व आरक्षक विशाल के साथ महाराष्ट्र पुलिस के जवान थे। Post navigation कृष्ण भक्त विनोद अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि देने उमड़े नगरवासी 8 दिसंबर को होने वाले नेशनल लोक अदालत शिविर का प्रचार-प्रसार रथ रवाना