अर्पित चोपड़ा, खवासा

क्षेत्र की प्रसिद्ध न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पूर्व नन्हें-मुन्ने बाल विद्यार्थियों के लिए “कृष्ण बनो- राधा बनो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण की वेशभूषा पहन बड़ी संख्या में भाग लिया । प्रतियोगिता अंतर्गत सभी बाल प्रतियोगियों को पहले जज एकता पटेल, सुनीता मोदी एवं अभिभावकों के सामने रैंपवॉक करवाया गया जहाँ जजेस द्वारा कृष्ण एवं राधा के रूप में सुसज्जित विद्यार्थियों में से प्रथम और द्वितीय विजेताओं का चयन किया गया। राधा के रूप में प्रिंसेस वागरेचा को प्रथम, जयंती यादव को द्वितीय एवं कृष्ण के रूप में वंश व्यास, कल्प चोपड़ा को प्रथम, मयंक सलाया को द्वितीय चयनित किया गया । चयनित विजेताओं को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल ने अपने द्वारा आयोजित इस शानदार आयोजन को मनोरंजक बनाते हुए इसमें विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शामिल किया । अभिभावकों के लिए कृष्ण- राधा/भगवान गणेश/ मेरे बच्चे का स्कूल विषय पर ड्राइंग कॉम्पिटिशन (कपल), चेयर रेस और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का मनोरंजक आयोजन किया गया । विजेता अभिभावकों को भी NHPS द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । NHPS के उक्त शानदार मनोरंजक कार्यक्रम को उपस्थित सभी अभिभावकों ने जमकर सराहा । राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *