झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में बैंक आफ बड़ौदा के समीप हजारों वोटर आईडी कार्ड और फोटो कूड़े में फेंके हुए मिले जिससे लोगों में चर्चा की विषय बन गया। इस संबंध में जब प्रशासन को सूचना मिली तो तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसमें यह वोटर आईडी कार्ड 1995 के पाए गए, जो कि किसी काम के नहीं थे वोटर आईडी पुराने होने के साथ करड़ावद और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं के थे। नगरवासियों का कहना है कि इस प्रकार वोटर आईडी कार्ड कूड़े में अधिक संख्या में मिल रहे है इनका गलत उपयोग हो सकता है। इनके द्वारा कोई गलत कार्य भी कर सकता है। इसके लिए प्रशासन को जांच कर फेंकने वाले का पता कर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। इस संबंध में एसडीएम सीएस सोलंकी से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि हमारे द्वारा मौके पर तहसीलदार को भेज कर जांच करवाई गई है। वोटर आईडी कार्ड पुराने थे, किंतु इस प्रकार किसी दस्तावेज को फेंकना गलत है किसी को नष्ट करना है तो इन्हें विधिवत नष्ट करे। Post navigation सरपंच-सचिव हड़ताल जारी, आमजन परेशान माही परियोजना अधिकारियों की लालफीताशाही बनी परेशानी का सबब