झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायतों के सचिव और सरपंचों की हड़ताल लगातार जारी है. हड़ताल के कारण ग्राम पंचायतों में हो रही ग्राम संसद भी औपचारिक ही हो रही है। पंचायतों के आवश्यक कार्यों के लिए आमजन परेशान है। सचिव संघ के तहसील अध्यक्ष तोलसिंह निनामा व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार सहित सरपंच संघ के मुन्नालाल निनाम और वीरेंद्र निनामा ने बताया कि मप्र ग्राम पंचायत सचिव संगठन ने कई बार मप्र सरकार से वेतन निर्धारण के साथ ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर चर्चा कर आग्रह किया। मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने आश्वासन दिया, दो आज तक पूरे नहीं हो सके। इसलिए एक बार फिर सचिव संगठन को अनिश्चित हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल जारी रहेगी। तोलसिंह निनामा ने बताया कि हड़ताल को सरपंच संघ ने भी समर्थन दिया है। धरने पर तोलसिंह निनामा, मोहनदास वैरागी, प्रेमसिंह दायमा, गोपालदास वैरागी, मांगीलाल बिलवाल सहित समस्त सचिव और सरपंच उपस्थित थे। -पेटलावद में धरने पर बैठे सचिव संगठन द्वारा नारेबाजी करते हुए. Post navigation पत्नी के इलाज के लिए एटीएम से रुपए निकाल रहे ग्रामीण के साथ ठगी कूडे में फेंके मिले हजारों वोटर आईडी