झाबुआ Live के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले की मेघनगर पुलिस ने कुख्यात बदमाश मलखान के दाहिने हाथ माने जाने वाले कुख्यात बदमाश विक्रम निनामा को घेराबंदी कर उसके ग्राम सातसेरा से गिरफ्तार कर लिया है अभी अभी झाबुआ पुलिस कंट्रोल रुम मे आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस मे एसपी महेशचंद्र जैन ने डकैत विक्रम को मीडिया के समक्ष पेश किया । एसपी महेशचंद्र जैन के अनुसार विक्रम पर गुजरात पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था । एसपी के अनुसार विक्रम पर धारा 307 , 395 , 397 , 458 , 302 , 114 , 120 बी ,224 के तहत अलग अलग मामले गुजरात ; राजस्थान एंव मध्यप्रदेश के अलग अलग थानों मे दर्ज है । एसपी के अनुसार विक्रम की गिरफ्तारी मे थादंला एसडीओपी एन एस रावत ; मेघनगर टीआई डांगी ; प्रधान आरक्षक मुकेश वर्मा की भूमिका सराहनीय रही । Post navigation देशी कट्टे के साथ धराया स्थाई वारंटी बदमाश झाबुआ की बेटी नारी शक्ति अवार्ड -2017 से सम्मानित