मुकेश परमार @ क्राइम रिपोर्टर झाबुआ जिले की थादंला जनपद के कुकडीपाडा गांव की रहने वाली युवती रेखा निनामा जिले की पहली व्हीसल ब्लोअर बन गयी है अपनी पंचायत के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा कर रेखा निनामा सुर्खियों मे आई थी .. जिसके बाद से लगातार रेखा निनामा को धमकीया मिल रही है । एसपी झाबुआ ने अपने पत्र क्रमाक / जिविशा/झा / 2020 – ( 32- ब ) दिनांक 28 फरवरी 2020 के द्वारा थादंला एसडीओपी को आदेश देकर लिखा है कि रेखा निनामा को लगातार धमकी दी जा रही है इसलिऐ आप रेखा निनामा को व्हीसल ब्लोअर सरंक्षण अधिनियम 2011 के तहत रेखा को उसके गांव मे प्रवास के दोरान एक सुरक्षा कर्मी उपलब्ध करवाये । गोरतलब है कि रेखा इंदोर मे रहकर लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही है ओर समय समय पर गांव आकर अपने गांव के लोगों की समस्याओं के लिए लड़ती भी है । ) Post navigation सराफा व अनाज व्यापारी से लूट करने वाल, दस हजार रुपये का इनामी सरगना गिरफ्तार; टीआई कैलाश चौहान को मिली पहली सफलता चार महीने बीते लेकिन झाबुआ मे कैबीनेट की बैठक करने का मुख्यमंत्री कमलनाथ का वादा अधूरा ..!