खरडू बड़ी। झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खरडू छोटी के ‘माल फालिया’ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बिना मुंडेर के कुएं में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिला। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ बच्चे कुएं के पास स्थित नीम के पेड़ पर आए थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं के भीतर पड़ी, जहां एक बुजुर्ग महिला का शव दिखाई दिया। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद गांव के तड़वी (ग्रामीण प्रमुख) ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही झाबुआ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की शिनाख्त (पहचान) करने के साथ-साथ मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। Post navigation छोटी बच्ची को पकड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी