खरडू बड़ी। झाबुआ जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गांव खरडू बड़ी में गुरुवार रात्रि 8.30 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने झाबुआ तरफ से आ रही बाइक क्रमांक MP 45ZB 9039 बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार का सिर फट गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कर 108 पर कॉल किया लेकिन करीबन 30 मिनट तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची। टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। Post navigation कुएं में अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन