नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ कल रात शहर के B4 सिनेमा के पास कुएं में एक युवती ने आकर छलांग लगा दी, जानकारी के अनुसार मोजिपाड़ा निवासी बाला पिता तानु डामोर उम्र 20 वर्ष ने रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास कुएं में कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मगर पुलिस सूत्रों के अनुसार पारिवारिक कलह इसका कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, शव को कुएं से बरामद कर लिया गया है।पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मोजीपाड़ा क्षेत्र निवासी युवती का शव कुएं से बरामद किया गया है, कुएं के पास युवती का मोबाइल और दुपट्टा भी बरामद हुआ है.. युवती ने ये कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है.. जांच के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। संजय रावत थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ Post navigation महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने वाले आरोपियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार; एसपी पहुंचे रायपुरिया थाने … एमपीआरडीसी की लापरवाही से पानी को तरस रहे ग्रामीण