मृतक नानी

झाबुआ Live के लिऐ खवासा से अर्पित चोपडा की रिपोर्ट ।

मृतक नानी

खवासा चौकी अंतर्गत मादलदा पंचायत के इटनखेड़ा ग्राम में कुँए डूबने से नानी-नातिन की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी अनुसार शान्तु बाई पति कचरू भूरिया निवासी इटनखेड़ा (50) और उनकी नातिन माया पिता भैरू वसुनिया निवासी नारेला (6) अपने खेत पर रविवार सुबह होला सेक कर खा रहे थे। होला खाने के बाद माया अपनी नानी को बताकर कुँए पर पानी पीने गई । इस दौरान माया पानी मे गिर गई । माया को पानी मे गिरता देख नानी शान्तु बाई उसको बचाने के लिए कुए में गई किन्तु पानी मे गिरने से शान्तु बाई की भी मौत हो गई। दोनो नानी-नातिन की कुए में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई । समीप ही मौजूद शान्तु बाई के 65 वर्षीय ससुर लिमजी ने काफी देर तक बाहर ना आया देख कुए के समीप जाकर देखा तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी । खवासा पुलिस चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसके बाद शव परिजनों के सौप दिए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *