रितेश गुप्ता @थांदला

 विश्व में शिरोमणि में से एक संत रविदास महाराज इनका कहना है जिनका नारा था मन चंगा तो कठौती में गंगा स्थानीय रविदास मंदिर में संत रविदास महाराज की पूजा-पाठ के साथ रविदास समाजजनों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई रविदास मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बग्गी बैंड से शोभायात्रा निकाली।साथ ही संत रविदास की महाआरती समाज जनों की सपरिवार उतारी। कार्यक्रम में युवाओं सहित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में समाजजन भजनों पर थिरकते नज़र आए, तो वहीं युवाओं ने ट्रेफिक और स्वच्छता की व्यवस्था भी संभाली। शोभायात्रा का प्रत्येक घर पर संत रविदास का पूजन भी किया गया।
पूरे कार्यक्रम में रविदास समाज के बाबू धमानिया, हेमराज सोनारथी, अंबाराम बघेल, भेरूलाल बघेल , नगर उपाध्यक्ष मनीष बघेल, बाबू मेहाशन, अमिचन धामन, सुरेश धामन, भैरू धमनिया, नीलेश घमनिया राहुल वाघेला, दयाराम वाघेला,
सहित वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तो वहीं युवाओम द्वारा की गई व्यवस्थाओं को सभी ने सराहा। पूरे कार्यक्रम में रविदास समाज के साथ- साथ 21 गाव के समाज जनों ने
ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे क्रार्यक्रम में पत्रकार कादर शेख , सुधीर शर्मा, बबलू तालेरा नीलिमा डाबी, राजू धनक, नगर के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष मनीष बघेल बीजेपी मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, सुनील आनंद सहित युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *